नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के नोबल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में पीएचडीए शिवाजीयन्स टीम को विजेतेपद
पुणे : नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर और हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन (एचएमए) द्वारा आयोजित छठे नोबल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में, शैलेंद्र शिंदे (नाबाद 79) की हाफ सेंचुरी की मदद से पीएचडीए शिवाजीयन्स टीम ने शिरूर सनराइजर्स टीम को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की.
मगरपट्टा सिटी के एसइझेड ग्राउंड पर आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में, पीएचडीए शिवाजीयन्स टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 126 रन बनाए. इसमें शैलेंद्र शिंदे ने 33 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन, विशाल मुंढे ने 21 रन, अतुल झोळेकर ने 16 रन बनाए.
इस चुनौती का पीछा करते हुए शिरूर सनराइजर्स टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन ही बना सकी. इसमें सुयोग ढमढेरे (नाबाद 55 रन), मयूर मांडले (26 रन), अविनाश गावड़े (24 रन) का संघर्ष अपर्याप्त रहा. पीएचडीए शिवाजीयन्स की ओर से श्रीकांत लोकरे (3-24), प्रशांत टिळेकर (1-26) ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए टीम को 1 रन से जीत दिला दी.
इस प्रतियोगिता में 350 डॉक्टरों ने भाग लिया. इस प्रतिष्ठित नोबल प्रीमियर लीग के पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने, नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ.दिविज माने , डॉ एच.के.साळे,दशरथ जाधव, डॉ मंगेश लिंगायत , डॉ संपत डुंबरे पाटील, डॉ राहुल झांजुर्णे, डॉ प्रकाश दुबे पाटील, डॉ शैलेश पाटील, डॉ योगेश सातव , एचएमए के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुंभार, एचएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंगेश वाघ,एचएमए के सचिव डॉ. राजेश खुडे, एचएमए के इलेक्ट प्रेसिडेंट डॉ. स्वप्नील लडकत, डॉ.चंद्रकांत हरपाळे, मालोजी तनपुरे, अविनाश पाडळ, कुलभूषण शिरोळे, राज कोद्रे आदी मान्यवर उपस्थित थे.
इस कॉम्पिटिशन में नोबल एचएमए वॉरियर्स, पुरंदर चॅम्पियन्स, एचएमए ब्रिगेड, बीड ब्लास्टर्स, डब्ल्यूडीए, विमल फायटर्स, बारामती किंग्स इलेव्हन, प्राईम प्लस वॉरियर्स, फलटण डेअर डेव्हिल्स, एचएमए जागृती सनरायझर्स, एचएमए एवेंजर्स, केडगाव मावळा, सिंहगड लायन्स, पीएचडीए शिवाजीयन्स, तिरंगा, डेंटल चॅम्पियन्स, शिरूर सनरायझर्स, आर्यनग्लान्स सातारा इन टीमों ने कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में बीड, बारामती, फलटण, सातारा, पुणे, शिरूर, केडगाव इन जगहों से 18 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था.
कॉम्पिटिशन की जीती हुई टीम को एक ट्रॉफी और रूपये 70,707/- और उपविजेता टीम को एक ट्रॉफी और रूपये 50,505/- दिए गए.
निकाल : फ़ाइनल राउंड:
पीएचडीए शिवाजीयां: 10 ओवर में 5 विकेट पर 126 रन (शैलेंद्र शिंदे 79 नाबाद (33,7×4, 6×6), विशाल मुंढे 21, अतुल झोळेकर 16, राजेंद्र गदादे 2-17, प्रवीण निर्वाणे 1-23, सुयोग ढमढेरे 1-26) वि.वि. शिरूर सनराइज़र्स: 10 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन (सुयोग ढमढेरे 55 नाबाद (28, 4×4,4×6), मयूर मांडले 26, अविनाश गावड़े 24, श्रीकांत लोकरे 3-24, प्रशांत टिळेकर 1-26); मैन ऑफ़ द मैच – शैलेंद्र शिंदे; पीएचडीए शिवाजीयन्स टीम1 रन से जीती।
अन्य अवॉर्ड
बेस्ट बैट्समैन: शैलेंद्र शिंदे (338 रन);
बेस्ट बॉलर: श्रीकांत लोकरे (12 विकेट);
मैन ऑफ़ द सीरीज़: श्रीकांत लोकरे
बेस्ट फील्डर: साकेत टिळेकर

