रीवा

बसामन मामा गौअभ्यारण्य में गोलोक दर्शन महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बसामन मामा गौअभ्यारण्य में गोलोक दर्शन महोत्सव का हुआ शुभारंभ

 

रीवा विशाल समाचार: बसामन मामा गौअभ्यारण्य में हजारों बेसहारा गौवंश को आश्रय दिया जा रहा है इसके साथ-साथ वहां प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के कई माडल विकसित किये जा रहे हैं। बसामन मामा गौअभ्यारण्य में एक जनवरी को गोलोक दर्शन महोत्सव आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल गोलोक दर्शन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस संबंध में गौअभ्यारण्य प्रबंधन समिति के सचिव सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा है कि बसामन मामा तीर्थ के समीप ही गौअभ्यारण्य स्थित है। इसमें आयोजित गोलोक दर्शन में आमजन गौशाला का भ्रमण करते हुए गायों का पूजन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ प्राकृतिक खेती के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयोगों का देखने का भी अवसर आमजनता को मिलेगा। गौअभ्यारण्य में परंपरागत रसोइ की तरह भोजन गृह का निर्माण किया गया है। इसमें देशी प्रद्धति से निर्मित परंपरागत भोजन का आनंद भी आमजनता ले सकती है। भोजन शाला का संचालन गौफार्मा किसान संगठन द्वारा किया जा रहा है।

 

डॉ. मिश्रा ने बताया कि बसामन मामा में तैयार किये जा रहे प्राकृतिक के माडल में परंपरागत बीजों से अनाज की खेती की जा रही है। इनमें किसी भी तरह के रासायनिक, कीटनाशक और रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया जाता है। गोबर और गोमूत्र से तैयार खाद और जैविक कीटनाशकों का ही फसलों में उपयोग किया जाता है। गाय में 33 कोटि देवताओं का वास माना गया है। नये वर्ष के अवसर पर गौसेवा की प्राचीन परंपरा का अनुशरण करते हुए आमजनता को गौसेवा और प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए गोलोक दर्शन महोत्सव आयोजित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button