रीवाशिक्षा

औद्योगिक विकास के लिए समन्वय समिति गठित

औद्योगिक विकास के लिए समन्वय समिति गठित

 

रीवा विशाल समाचार. जिले में औद्योगिक विकास तथा निवेश प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति का अध्यक्ष कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में आयुक्त नगर निगम, वनमण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, जिला परिवहन अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को पदेन सदस्य बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार समिति में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, अधीक्षण यंत्री ऊर्जा, कार्यपालन यंत्री पीएचई, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला खनिज अधिकारी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति में जिला दूर संचार अधिकारी बीएसएनएल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भू अर्जन अधिकारी, कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम, अध्यक्ष उद्योग संघ उद्योग विहार चोरहटा तथा अध्यक्ष लघु उद्योग संघ को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। य समिति जिले के औद्योगिक विकास के संबंध में सुझाव देगी। समिति में शामिल सभी अधिकारियों को पीएम गति शक्ति स्टेट मास्टर प्लान पोर्टल पर नाम, पदनाम, विभाग तथा आफिशियल गवर्मेंट ईमेल आईडी दर्ज करके मोबाइल नम्बर के साथ जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button