रीवा

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदन पत्रों में की सुनवाई

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदन पत्रों में की सुनवाई

 

रीवा विशाल समाचार. कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आमजनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी आमजनता के आवेदनों पर तत्परता और संवेदनशीलता से कार्यवाही करके उनका निराकरण करें। आवेदन पत्रों के निराकरण का प्रतिवेदन हर सप्ताह प्रस्तुत करें। जनसुनवाई में देवेन्द्र पटेल ने खसरा सुधार के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने एसडीएम को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। रामप्रताप वर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति तथा शंभू सिंह ने लंबित पेंशन प्रकरण के संबंध में आवेदन दिया। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक शिक्षा को आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में महेश पटेल ने वेतन भुगतान, दिनेश साकेत ने पिता की कैंसर से मौत पर आर्थिक सहायता देने, रामावतार साकेत ने पेंशन प्रकरण के निराकरण तथा अजीत रावत ने अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में आवेदन दिया। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों में तत्परता से कार्यवाही के निर्देश दिए। राजबहादुर गोड़ तथा रामखेलावन गोड़ निवासी धमोखर जिला सीधी ने जमीन के पट्टे तथा आवास के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी को आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button