Uncategorized

मऊगंज में कलेक्टर ने 33 आवेदनों में की सुनवाई

मऊगंज में कलेक्टर ने 33 आवेदनों में की सुनवाई

 

मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आमजनता के 33 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में जमुना प्रसाद साकेत निवासी ग्राम कुलहा ने जमीन के पट्टे के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम मऊगंज को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। तेजा प्रसाद निवासी ग्राम लेडुआ ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। शिवप्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम घुरेहटा ने उनकी जमीन से मिट्टी के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने तथा आरोपी ठेकेदार अरविंद त्रिपाठी से मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार मऊगंज को जमीन का सीमांकन कराने तथा भूमि विवाद पर समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए। दिलीप पटेल निवासी ग्राम जुड़मनिया मुरली ने गांव में पेयजल व्यवस्था के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को आवेदन में समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए। भीमसेन मिश्रा निवासी ग्राम गोदरी ने खुले घूम रहे गौवंश के व्यवस्थापन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने उप संचालक पशुपालन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। इंद्रमणि यादव निवासी ग्राम देवरा ने पूर्व सरपंच अजय बहादुर सिंह द्वारा शासकीय ट्यूबवेल को कब्जे में लेकर सिंचाई के लिए किए जा रहे उपयोग को रोकने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम मऊगंज तथा कार्यपालन यंत्री पीएचई को ट्यूबवेल से अवैध कब्जा हटाने के लिए समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जमीन के सीमांकन, मजदूरी भुगतान, बिजली बिल में सुधार सहित विभिन्न आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय तथा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button