पूणे

आर्किटेक्ट अभय पुरोहित के हाथों से बीएनसीए महोत्सव के प्रदर्शन का उद्घाटन

आर्किटेक्ट अभय पुरोहित के हाथों से बीएनसीए महोत्सव के प्रदर्शन का उद्घाटन

 

पुणे : महर्षी कर्वे स्त्रीशिक्षण संस्था के डॉ. भानूबेन नानावटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर फॉर वूमेन (बीएनसीए) ‌में ‘नेक्सस 2026‌’ इस वार्षिक सामाजिक, सांस्कृतिक और क्रीडा वार्षिक महोत्सव का उद्घाटन वास्तूरचनाशास्त्र परिषद के (सीओए) अध्यक्ष आर्किटेक्ट अभय पुरोहित के हाथों से संपन्न हुआ. इस दौरान बीएनसीए के प्राचार्य डॉ. अनुराग कश्यप, उपप्राचार्य डॉ. शार्वेय धोंगडे, महोत्सव के आयोजक प्रा. महेश बांगड, प्रदर्शन के आयोजक प्रा. सिद्धी जोशी, प्रा. पूजा घोरपडे, इसके साथ क्रीडा उपक्रम प्रमूख प्रा.उमेश चव्हाण, ग्रंथालय प्रमूख डॉ.अमिता प्रधान और अन्य प्राध्यापक व विद्याथीं वर्ग उपस्थित थे.

 

३ से ९ जनवरी २०२६ दौरान आयोजित किए गए इस महोत्सव में बीएनसीए के पदवीपूर्व और पदव्युत्तर, पदवीपूर्व डिझाईन पाठ्यक्रम (बी डीइएस) के छात्राओं द्वारा बनाई गई कई शैक्षणिक कृतियों को भी प्रदर्शित किया गया. साथ ही, पूर्व छात्राओं द्वारा बनाई गई अकादमिक चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन अभय पुरोहित इन्होने किया. इससे पहले, उन्होंने बीएनसीए के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग की ओर से महर्षि कर्वे स्त्री शिक्षण संस्था के परिसर में वृक्षारोपण भी किया. इस महोत्सव में अंतर महाविद्यालयीन टॉर्क-वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरोहित इन्होने पुरस्कार दिए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button