इटावा में 9 जनवरी को रोजगार मेला, 4 कंपनियां करेंगी भर्ती
इटावा, विशाल समाचार
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, पक्का तालाब इटावा स्थित मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 9 जनवरी 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
रोजगार मेले में कुल 4 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनमें एलआईसी इटावा, एसबीआई इंश्योरेंस, केयर हेल्थ नर्सेस एवं प्रमोकाश आउटसोर्सिंग प्रा. लि. शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा हेल्पर, आईटीआई (सभी ट्रेड), शटर ऑपरेटर, वेल्डर, सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
मेले में कक्षा 10 से स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा योग्यताधारी 18 से 48 वर्ष आयु के पुरुष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं नेशनल करियर सर्विस पोर्टल ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर रोजगार मेले के विकल्प में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी 9 जनवरी 2026 को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा की कम से कम पांच प्रतियों के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

