
एड. रेणुकाताई चलवादी घर-घर संपर्क पर जोर, प्रचार में सबसे आगे
विशाल समाचार | पुणे
पुणे: फुलेनगर–नागपुर चाळ, प्रभाग क्रमांक 2 में भारतीय जनता पार्टी एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) की अधिकृत उम्मीदवार एड. रेणुकाताई चलवादी, सुभाष वाघमोडे, राहुल जाधव तथा भाजपा समर्थित आदिती बाबर ने व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।
नागपुर चाळ, शांतीनगर, कामगारनगर, प्रेस कॉलनी, मेंटल कॉर्नर और जाधवनगर क्षेत्रों में प्रत्येक मतदाता के घर जाकर संवाद साधते हुए एड. रेणुकाताई चलवादी ने कहा कि प्रभाग के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से विजयी बनाना आवश्यक है।
पदयात्रा और गृहभेटी अभियान के दौरान नागरिकों की ओर से जबरदस्त उत्साह और सकारात्मक प्रतिसाद देखने को मिला। इस दौरान अनेक मंडलों, महिला मंडलों और महिला बचत समूहों की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनी गईं। समस्याओं के समाधान पर सकारात्मक चर्चा करते हुए एड. रेणुकाताई चलवादी ने सभी को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

प्रचार के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा उम्मीदवारों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान भी किया गया। रैली और जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के. टी. सूर्यवंशी, स्वप्नील शिर्के, नागप्पा गुडद्वार, अमरेश चलवादी, पूजा वाघमारे, उमेश वाघमारे, प्रतीक्षा वाघमारे, प्रज्ञा ओव्हाळ, सीमा धावरे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

