पूणेराजनीति

फुलेनगर–नागपुरचाल वार्ड में BJP–RPI उम्मीदवारों की ज़ोरदार बढ़त!

फुलेनगर–नागपुरचाल वार्ड में BJP–RPI उम्मीदवारों की ज़ोरदार बढ़त!

उच्चशिक्षित उम्मीदवार एडवोकेट रेणुका ताई चलवादी बनीं मतदाताओं की पहली पसंद

विशाल समाचार संवाददाता 

 

पुणे:पुणे महानगरपालिका चुनाव के रण में वार्ड क्रमांक 2 (फुलेनगर–नागपुरचाल) का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के गठबंधन ने यहां आक्रामक और व्यापक प्रचार अभियान छेड़ दिया है। खास बात यह है कि BJP–RPI गठबंधन के उम्मीदवारों ने इस वार्ड में साफ़ बढ़त बना ली है।

महायुति की ओर से एडवोकेट रेणुका चलवादी, सुधीर वाघमोडे, राहुल जाधव और भाजपा समर्थित उम्मीदवार अदिति बाबर के समर्थन में दत्त मंदिर, इंदिरानगर, फुलेनगर और शांति नगर इलाके में भव्य रैली निकाली गई। उच्चशिक्षित उम्मीदवारों की टीम ने आम मतदाताओं का ध्यान खींचा है और सर्वधर्मीय मतदाताओं से ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है।

रैली के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से औक्षण कर उम्मीदवारों का अभिनंदन किया। स्वतंत्रवीर तरुण मंडल, गणपति चौक और नागपुरचाल परिसर में एडवोकेट रेनुका चलवादी की पहल पर महिलाओं के लिए हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अनुराधा चव्हाण, वैशाली ठाकुर, उषा पवार सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पानी की किल्लत, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को सामने रखा। इस पर बोलते हुए एडवोकेट रेनुकाताई ने भरोसा दिलाया,

 

“हमारे पैनल के सभी उम्मीदवार उच्चशिक्षित हैं और प्रशासनिक अनुभव रखते हैं। युवाओं को रोज़गार, मज़बूत स्वास्थ्य सुविधाएं, मनपा स्कूलों में CBSE पैटर्न पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित, स्वच्छ पानी की आपूर्ति—ये हमारी प्राथमिकताएं हैं।”

शांति नगर के बुद्ध विहार और पंचशील नगर में मोहल्ला सभाएं भी आयोजित की गईं। इनमें पूर्व नगरसेवक भगवानराव जाधव, हर्षद जाधव, डॉ. योगेश कदम, RPI महाराष्ट्र सचिव बालासाहेब जानराव, विनोद टोपे, सागर कांबळे और चंद्रकांत नाईक सहित कई मान्यवर मौजूद रहे।

मतदाताओं से मिल रहे बढ़ते समर्थन को देखते हुए यह साफ़ संकेत मिल रहे हैं कि फुलेनगर–नागपुरचाल वार्ड में BJP–RPI गठबंधन का पलड़ा भारी है। 🔥✌️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button