
मऊगंज जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों के लिए अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर की सुविधा
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिला अस्पताल में अब नेत्र रोगियों को अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर में आंख के इलाज व ऑपरेशन की सुविधा प्रारंभ हो गयी है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिला अस्पताल के इस अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि पूरी तन्मयता एवं सजगता से मरीजों का इलाज करें। जिला चिकित्सालय में सभी विभागों में पर्याप्त उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गयी है। इस आपरेशन थियेटर में 6 मोतियाबिन्द से पीड़ित मरीजों के आपरेशन कर लेंस का प्रत्यारोपण किया गया। भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया, बीएमओ प्रद्युम्न शुक्ला, डॉ. लक्ष्मण पटेल सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।


