
सड़क दुर्घटना में घायलों को कलेक्टर ने भेजा अस्पताल
मऊगंज विशाल समाचार. सड़क दुर्घटना में घायल 4 व्यक्तियों को कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करायी। कलेक्टर श्री जैन जिला अस्पताल मऊगंज का निरीक्षण करने जा रहे थे तभी रास्ते में आटो रिक्शा पलटने के कारण तीन महिलाएें एवं एक पुरूष घायल हो गये थे जिन्हें तत्काल कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर के शासकीय वाहन से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार करने के निर्देश फोन के माध्यम से दिये। तदुपरांत कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।



