Uncategorized

जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

अवैध उत्खनन व परिवहन पर रखे सख्त नजर – कलेक्टर

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त नजर रखें तथा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को जप्त करें। खनिज अधिकारी पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर अवैध उत्खनन करने वालों के विरूद्ध सतत कार्यवाही करें। चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जाय तथा वाहनों को जप्त कर उनके विरूद्ध शासन के नियमानुसार आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, वन मण्डाधिकारी लोकेश निरापुरे, जिला खनिज अधिकारी सुनित राजपूत तथा जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button