युवा दिवस पर होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम
मऊगंज विशाल समाचार. युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज के खेल परिसर में प्रात: 9 बजे से आयोजित कार्यक्रम के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए सुचारू आयोजन हेतु निर्देशित किया है
।


