पूणेराजनीति

विकास व सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भाजपा–आरपीआई एकजुट : रामदास आठवले

विकास व सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भाजपा–आरपीआई एकजुट : रामदास आठवले

 

 

पुणे विशाल समाचार:“एक के जाने से सौ का आना रुकता नहीं। जिन्हें अवसर दिया गया, वे चले गए, लेकिन जनता सदैव विकास के पक्ष में खड़ी रहती है।” यह वक्तव्य केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने फुलेनगर–नागपूर चाळ में आयोजित एक जाहीर सभा के दौरान दिया। यह सभा प्रभाग क्रमांक–2 में भारतीय जनता पार्टी एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के अधिकृत उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की गई थी।

सभा को संबोधित करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि प्रभाग क्रमांक–2 आंबेडकरी आंदोलन का मजबूत गढ़ रहा है और यहां के जागरूक मतदाता विकास तथा सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देते हुए भाजपा–आरपीआई गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। उन्होंने महापुरुषों को नमन करते हुए अपने संक्षिप्त किंतु प्रभावशाली भाषण में काव्यात्मक शैली के माध्यम से विरोधियों पर भी प्रहार किया।

रामदास आठवले ने कहा कि विकास के मुद्दे पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय मंत्रालय के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर, प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विधवा महिलाओं को सहायता तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

 

उन्होंने प्रभाग क्रमांक–2 से भाजपा–आरपीआई के चारों अधिकृत उम्मीदवारों—एडवोकेट रेणुका चलवादी, सुधीर वाघमोडे, अदिति बाबर एवं राहुल जाधव—को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की।

इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक डॉ. हुलगेश चलवादी, एडवोकेट भगवान जाधव, अशोक कांबळे, मंगेश गोळे, बालासाहेब जानराव, सुभाष चव्हाण, नानासाहेब नलावडे, महेश पाटील, मंदार खरात, प्रकाश सालुंखे, राजू बाफना, राकेश मोहिते, हर्षद जाधव, डॉ. योगेश कदम, प्रकाश सोनवणे, विनोद टोपे,मंगेश गोळे ,नामदेव घाडगेसहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभा के माध्यम से प्रभाग क्षेत्र में विकास एवं सामाजिक न्याय के विषय पर सकारात्मक चर्चा देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button