पूणेशिक्षा

श्री सरस्वती कराड हॉस्पिटल’ में अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब का उद्घाटन

श्री सरस्वती कराड हॉस्पिटल’ में अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब का उद्घाटन

पुणे : विशाल समाचार 

तेज़ रफ्तार जीवनशैली के कारण बढ़ते हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर सटीक जांच एवं आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माईर्स एमआईटी शिक्षा संस्था समूह के ‘श्री सरस्वती कराड हॉस्पिटल’ में अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब की शुरुआत की जा रही है। इस कैथ लैब का उद्घाटन 12 जनवरी को शाम 5.30 बजे होगा, यह जानकारी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तुषार खाचणे ने दी।

इस उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिरीष साठे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि एमआईटी समूह संस्थाओं के संस्थापक अध्यक्ष एवं विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।

इस अत्याधुनिक कैथ लैब के शुरू होने से अस्पताल की इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी और न्यूरोरेडियोलॉजी सेवाओं को मजबूती मिलेगी। गंभीर और आपातकालीन मरीजों को समय पर, समन्वित और बहुवैद्यकीय उपचार उपलब्ध कराना और अधिक सरल एवं प्रभावी हो सकेगा।

संस्था की सह-व्यवस्थापकीय ट्रस्टी डॉ. सुचित्रा कराड नागरे तथा ट्रस्टी डॉ. वीरेंद्र घैसास ने अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों से इस आधुनिक सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button