कलेक्टर ने ग्राम पंचायत दुआरी का किया निरीक्षण
रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ग्राम पंचायत दुआरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत परिसर में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत परिसर की अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सम्पूर्ण परिसर को व्यवस्थित कराएं। कलेक्टर ने आयुष्मान केन्द्र के संचालन एवं चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति व इलाज सुविधा के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, सीईओ जनपद रीवा पूनम दुबे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
।

