Uncategorized

निर्वाचन नामावली पुर्नरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

निर्वाचन नामावली पुर्नरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचन नामावली के विशेष पुर्नरीक्षण अभियान के अंतर्गत दावा–आपत्ति एवं निराकरण संबंधी कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नो मैपिंग सुनवाई व त्रुटि तथा फार्म कलेक्शन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में बताया गया कि नौ मैपिंग सुनवाई के प्रकरणों में यदि मतदाता अनुपस्थित रहता है तो उसके अभिभावक की उपस्थिति स्वीकार्य होगी, किंतु दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। नौ मैपिंग के अंतर्गत आधार केवल पहचान का प्रमाण होगा। इसके साथ 1987 से पूर्व का जन्म प्रमाण पत्र, निवास से संबंधित दस्तावेज, भूमि बटन, खसरा, पट्टा, पेंशन रिकॉर्ड, परिवार पत्र तथा आयोग द्वारा अनुमोदित अन्य दस्तावेज (जो नोटिस में उल्लेखित हों) प्रस्तुत किए जा सकते हैं। वर्ष 2004 या उसके बाद जन्मे मतदाताओं को माता–पिता एवं दादा–दादी से संबंधित प्रमाण उपलब्ध कराना होगा।

कलेक्टर ने लॉजिकल त्रुटि के विषय में त्वरित एवं सामान्य निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर बीएलओ की बैठक लेकर तत्काल निराकरण की कार्यवाही पूर्ण कराएं। बीएलओ एप में दस्तावेज अपलोड कर बीएलओ सत्यापन रिपोर्ट संलग्न कर सत्यापन किया जाए। इसके लिए बीएलओ एप में दो दस्तावेज वर्ष 2003 की मतदाता सूची की प्रति (जिसमें संबंधित मतदाता या उसके रिश्तेदार का नाम हो) तथा बीएलओ लेटर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। इस श्रेणी में मतदाताओं से कोई अन्य दस्तावेज न मांगे जाएं। एईआरओ को निर्देश दिए गए कि समस्त हियरिंग ऑर्डर शीट में दर्ज कर त्रुटि समाप्त करें, क्योंकि इन मामलों में मतदाताओं की मैपिंग पहले से सही पाई गई है।

बैठक में फार्म कलेक्शन की प्रगति अत्यंत कम होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते सभी बीएलओ को प्राप्त फार्मों का शीघ्र डिजिटाइजेशन करने, फार्म पर रिपोर्ट बीएलओ एप से सुनिश्चित करने तथा बुक-ए-काल प्रक्रिया को बीएलओ एप के माध्यम से शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन नामावली की शुद्धता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आयोग के निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय,जॉइंट कलेक्टर एपी द्विवेदी,डिप्टी कलेक्टर पवन गौरैया,एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता,एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी, ईआरओ सहित अन्य अधिकारी कर्मकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button