इटावा

दर्पण पोर्टल पर राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित

दर्पण पोर्टल पर राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक

विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा। दर्पण पोर्टल के अंतर्गत राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा आवकारी, मंडी आय, उपायुक्त उद्योग, औषधि विक्रय लाइसेंस, खाद्य एवं रसद विभाग, धान खरीद, परिवहन विभाग, राज्य कर (जीएसटी) विभाग, स्टाम्प सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यों में प्रगति बढ़ाने तथा डूडा को रैंकिंग में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राजस्व के क्षेत्र में जनपद की रैंकिंग को और बेहतर किया जाए। मंडी समिति से प्राप्त इंडिकेटर्स की जानकारी लेते हुए उन्होंने मंडियों को लक्ष्य आवंटित करने एवं नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जीएसटी विभाग को वाहनों की सघन जांच कर लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की रैंकिंग में हुए सुधार पर संतोष व्यक्त किया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन को फेल हुए नमूनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा ई-खसरा में रैंक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत समय सीमा के उपरांत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, आवकारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button