इटावा

चारा नीति के अंतर्गत नैपियर घास योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

चारा नीति के अंतर्गत नैपियर घास योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

इटावा, विशाल समाचार। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद इटावा में चारा नीति के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए नैपियर घास / रूट स्लिप उपलब्ध कराने की योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत इच्छुक कृषक एवं पशुपालक आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के मुख्य बिंदु निम्नानुसार हैं—

लाभार्थी – पंजीकृत गौशाला, गौ-आश्रय स्थल, इच्छुक कृषक एवं पशुपालक।

भूमि की पात्रता – न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर सिंचित भूमि आवश्यक।

नैपियर घास उपलब्धता – चयनित लाभार्थी को प्रथम वर्ष निःशुल्क नैपियर घास की गांठें उपलब्ध कराई जाएंगी।

आवश्यक दस्तावेज –

आधार कार्ड

भूमि स्वामित्व का प्रमाण (खसरा–खतौनी)

बैंक खाता विवरण

अनुदान सहायता – योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को 0.2 हेक्टेयर भूमि हेतु जड़ें उगाने, खेती की तैयारी एवं खाद आदि के लिए ₹20,000 प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान सहायता दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।

अधिक जानकारी हेतु – इच्छुक कृषक/पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, इटावा में संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के कृषकों एवं पशुपालकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button