फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिये लाभ प्रदफार्मर रजिस्ट्री कराने की किसानों से अपील
मऊगंज विशाल समाचार. फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) किसानों के लिये लाभप्रद है। अपर कलेक्टर मऊगंज पी.के. पाण्डेय ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है। इसके माध्यम से समस्त शासकीय योजनाओं का लाभ सीधी किसानों तक पहुंचेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य है। खाद बीज आदि प्राप्त करने, फसल बीमा योजना, गिरदावरी, न्यूनतम समर्थन मूल्य आदि के लिए यह अनिवार्य है। डिजिटल पहचान के रूप में प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट किसान आईडी मिलेगी, जिससे उनकी पहचान और डेटा डिजिटल रूप से दर्ज होगा तथा योजनाओं के वितरण में पारदर्शिता आएगी।
फार्मर रजिस्ट्री के लिये किसान को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा जमीन के कागजात (खसरा, खतौनी या बी-1) साथ में लाना होगा तथा हल्का पटवारी, स्थानीय युवा, जनसेवा केन्द्र व ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर में पंजीयन हो सकेगा।



