Uncategorized

लाड़ली बहनों के खाते में जनवरी माह की राशि का हुआ अन्तरण

लाड़ली बहनों के खाते में जनवरी माह की राशि का हुआ अन्तरण

 

मऊगंज विशाल समाचार: . कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्ग दर्शन में लाडली बहना योजना के मासिक राशि का अंतरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार मऊगंज में किया गया। कार्यक्रम में 109245 लाडली बहनाओं को 16 करोड़ 20 लाख 24 सौ रु0 डीबीटी के माध्यम से खाते में अंतरित की गई। लाडली बहना श्रीमती चन्द्रप्रभा अवधिया ने बताया कि हर माह मिलने वाली राशि से उनकी ऐसी जरुरतें जो पहले पूरी नहीं हो पाती थी अब पूरी होने लगी है। लाडली बहना श्रीमती मिनाक्षी तिवारी ने बताया कि हर माह मिलने वाली राशि से मेरे बच्चों की पढ़ाई में बहुत ज्यादा मदद मिलने लगी है।

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही अन्य नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी मुख्यमंत्री जी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उत्साह से सुना देखा गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, जनपद उपाध्यक्ष राजेश पटेल जी, आशीष द्विवेदी जिला कार्यक्रम अधिकारी, निर्मला शर्मा परियोजना अधिकारी, मंजू पाण्डेय, शान्ती पटेल, श्रवण तिवारी सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button