Uncategorized

प्रमुख अभियंता ने मऊगंज में जल प्रदाय व्यवस्था का लिया जायजा 

प्रमुख अभियंता ने मऊगंज में जल प्रदाय व्यवस्था का लिया जायजा 

 

 

मऊगंज विशाल समाचार. नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह ने मऊगंज नगर में जल प्रदाय व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर में जल आपूर्ति की नियमितता तथा वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने जल स्रोतों, टंकियों, पाइपलाइन नेटवर्क एवं जल शुद्धिकरण प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की भी जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नागरिकों को मानकों के अनुरूप स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जल परीक्षण की नियमित मॉनिटरिंग, समय पर रखरखाव तथा किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जल अपव्यय रोकने एवं लीकेज की समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि एवं तकनीकी अमला उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button