खतौनी में त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण संशोधन हेतु लेखपाल बैठकों का ग्रामवार कार्यक्रम
इटावा (वि.स. प्रतिनिधि)अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि माननीय राजस्व परिषद के निर्देशानुसार जनपद के सभी राजस्व ग्रामों में खतौनी में त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण के संशोधन के लिए लेखपालों की ग्रामवार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक तहसील में राजस्व ग्रामवार कार्यक्रम तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामवार कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत व सचिवालयों में बैनर-पोस्टर के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही थाना दिवस, तहसील दिवस एवं जनसूचना एवं संपर्क विभाग के माध्यम से स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया जाएगा। लेखपाल बैठकों का आयोजन पंचायत भवन, विद्यालय या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर होगा।
इस अभियान में पंचायती राज एवं कृषि विभाग के सहयोग से अंश निर्धारण से जुड़ी त्रुटियों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाएगा।


