मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू
इटावा विशाल समाचार: जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल विकसित किया गया है। पात्र लाभार्थी https://mbsyup.in/ पर स्वयं या नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
योजना के अंतर्गत 0 से 23 वर्ष तक के ऐसे बच्चे पात्र होंगे जिनके माता-पिता अथवा वैध अभिभावक की मृत्यु 1 मार्च 2020 के बाद हुई हो, तलाकशुदा या परित्यक्त माता के बच्चे, जेल में बंद अभिभावक के बच्चे, बालश्रम/भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चे तथा मेधावी छात्र शामिल हैं। पात्र परिवार के अधिकतम दो बच्चों को ₹2500 प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी। परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन के साथ स्वप्रमाणित अभिलेख संबंधित उप जिलाधिकारी या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करना आवश्यक होगा।


