
इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
ट्रांसफार्मर चोरी में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व चोरी का सामान बरामद
इटावा विशाल समाचार
इटावा पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना इकदिल पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा व 2 मिस कारतूस, ट्रांसफार्मर के चोरी किए गए पार्ट्स, 4 हजार रुपये नकद, एक कार तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई।
घटना का विवरण:थाना इकदिल क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर बाईपास स्थित एक ढाबे के सामने लगे बिजली ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी होने की सूचना पर वादी ओवैस अहमद की तहरीर पर मु.अ.सं. 09/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई:दिनांक 19/20 जनवरी 2026 की रात्रि में पान कुंवर स्कूल के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक केआईए कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक द्वारा भागने की कोशिश पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा:पूछताछ में आरोपियों ने 17/18 जनवरी की रात ग्वालियर बाईपास स्थित ट्रांसफार्मर से पार्ट्स चोरी करने तथा इससे पहले आगरा जनपद के पिनहट थाना क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इस संबंध में आगरा में भी मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 307 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:रूपकिशोर उर्फ रूपा, करन बाबू बाल्मीकि, कमलेश राजपूत, अजीत उर्फ डबोरी, बच्चू सिंह बाल्मीकि, निखिल उर्फ योगेश तथा अंकित कठेरिया।
बरामदगी:तमंचे व कारतूस, तांबे के बंडल, ट्रांसफार्मर पार्ट्स, चोरी के औजार, 6 मोबाइल फोन, 4 हजार रुपये नकद एवं परिवहन में प्रयुक्त केआईए कार।
पुलिस टीम:निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, प्रभारी थाना इकदिल, मय टीम।



