सीतामढ़ी

डुमरा हवाई अड्डा मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का भव्य आयोजन:-जिलाधिकारी रिची पांडेय ने किया उद्घाटन

डुमरा हवाई अड्डा मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का भव्य आयोजन:-जिलाधिकारी रिची पांडेय ने किया उद्घाटन

सीतामढ़ी विशाल समाचार 

सीतामढ़ी जिले के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के तत्वावधान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया गया है। यह एक्सपो 20 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आमजनों के लिए खुला रहेगा।

एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों से आए बुनकरों द्वारा तैयार किए गए हैंडलूम, सिल्क, खादी एवं हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की जा रही है। मेले में कश्मीर के ऊनी शॉल, बंगाल की तांत साड़ियाँ, भागलपुरी सिल्क, बनारसी साड़ियाँ, ऊनी जैकेट, गया के कंबल सहित कई राज्यों के पारंपरिक वस्त्र एवं हस्तशिल्प उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

जिलाधिकारी ने किया मेले का निरीक्षण:

 

आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा स्टेट हैंडलूम एक्सपो का भ्रमण किया गया। उन्होंने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर बुनकरों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हैंडलूम एक्सपो के आयोजन से बुनकरों को स्थानीय बाजार उपलब्ध होता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हस्तकरघा क्षेत्र हमारे देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसे संरक्षित करना और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

अधिकारीगण रहे उपस्थित:इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सुमन, उद्योग महाप्रबंधक सुश्री प्रिया भारती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

स्टेट हैंडलूम एक्सपो 02 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा, जहां आम नागरिक पारंपरिक एवं हस्तनिर्मित वस्त्रों की खरीद कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button