इटावाशिक्षा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों (शिकायतों) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से सीधे वार्ता कर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को समयबद्ध न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button