इटावा

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 दिवसीय निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 दिवसीय निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र इटावा ने अवगत कराया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों के कौशल विकास हेतु निःशुल्क 10 दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुम्हार, लोहार, बढ़ई, राजमिस्त्री एवं नाई ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। केवल वही व्यक्ति प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे, जो वर्तमान में उक्त व्यवसायों से जुड़े हुए हैं। इस योजना में किसी प्रकार की जातिगत बाध्यता नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन http://msme.up.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

पात्रता एवं आवश्यक निर्देश

आवेदन तिथि को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो) पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो) अपलोड करना होगा।

आयु प्रमाण-पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/हाईस्कूल अंकपत्र) अपलोड करना अनिवार्य है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।

विधवा, तलाकशुदा, सिंगल मदर, दिव्यांग एवं पूर्व से कार्यरत आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को ग्राम प्रधान तथा नगरीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों को सभासद द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

साक्षात्कार के समय पोर्टल पर अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

पोर्टल पर प्राप्त अधिक अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए

अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, एस.डी. फील्ड, इटावा में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button