इटावाशिक्षा

जिला सेवायोजन कार्यालय इटावा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, 203 अभ्यर्थियों का चयन

जिला सेवायोजन कार्यालय इटावा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, 203 अभ्यर्थियों का चयन

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) इटावा के संयुक्त तत्वावधान में 21 जनवरी 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

इस रोजगार मेले में 02 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 311 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 203 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।

कंपनीवार चयन विवरण

सिमरन इंटरप्राइजेज (अशोक लीलैंड)

प्रतिभागी अभ्यर्थी : 141

चयनित अभ्यर्थी : 93

डिक्सॉन प्रा. लि.

प्रतिभागी अभ्यर्थी : 170

चयनित अभ्यर्थी : 110

कुल प्रतिभागी अभ्यर्थी : 311

कुल चयनित अभ्यर्थी : 203

रोजगार मेले के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विकास मिश्रा, मॉडल करियर सेंटर इटावा के यंग प्रोफेशनल श्री दीपक कुमार सिंह सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button