खनाबांध ग्राम पंचायत के कार्यों के लिए अस्थायी प्रधान नामित
इटावा, विशाल समाचार:
जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अवगत कराया है कि विकास खण्ड ताखा की ग्राम पंचायत संख्या खनाबांध के प्रधान श्री संजीव कुमार पुत्र श्री जिलेदार सिंह द्वारा दिनांक 8 दिसंबर 2025 को स्वेच्छा से पद से त्याग-पत्र दिए जाने के कारण ग्राम प्रधान का पद अस्थायी रूप से रिक्त हो गया था, जिससे ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे।
ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के सुचारू संचालन हेतु पंचायत राज अधिनियम की धारा 12 (ञ)(2) के अंतर्गत वार्ड संख्या-08 के सदस्य श्री रविन्द्र कुमार पुत्र श्री रामचन्द्र को ग्राम पंचायत खनाबांध के प्रधान पद के दायित्वों के निर्वहन हेतु नामित किया गया है।
आदेश के अनुसार श्री रविन्द्र कुमार अग्रिम आदेशों तक ग्राम प्रधान के कर्तव्यों एवं शक्तियों का निर्वहन करेंगे। ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर निर्वाचन संपन्न होने पर यह आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। यह व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी है।


