इटावाउत्तर प्रदेश

खेड़ा अजब सिंह ग्राम पंचायत के लिए अस्थायी प्रधान नामित

खेड़ा अजब सिंह ग्राम पंचायत के लिए अस्थायी प्रधान नामित

इटावा विशाल समाचार:

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अवगत कराया है कि विकास खण्ड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत खेड़ा अजब सिंह के प्रधान श्री मुकेश सिंह भदौरिया दिनांक 8 नवंबर 2025 से जिला कारागार में निरुद्ध होने के कारण ग्राम पंचायत से अनुपस्थित हैं, जिससे ग्राम पंचायत के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के सुचारू संचालन हेतु पंचायत राज अधिनियम की धारा 12 (ञ)(2) के अंतर्गत वार्ड संख्या-08 के सदस्य श्री दीपक सिंह पुत्र श्री अमर सिंह को ग्राम पंचायत खेड़ा अजब सिंह के प्रधान पद के दायित्वों के निर्वहन हेतु नामित किया गया है।

आदेश के अनुसार श्री दीपक सिंह अग्रिम आदेशों तक ग्राम प्रधान के कर्तव्यों एवं शक्तियों का निर्वहन करेंगे। ग्राम प्रधान के ग्राम पंचायत में उपस्थित होने पर यह आदेश स्वतः निष्प्रभावी माना जाएगा। यह व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button