इटावाउत्तर प्रदेश

इटावा में अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान के लिए आमजन से मदद की अपील

इटावा में अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान के लिए आमजन से मदद की अपील

रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

दिनांक:30 जनवरी 2026

इटावा: थाना चकरनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिभोली घाट, यमुना पुल के पास दिनांक 30 जनवरी 2026, लगभग 1:30 बजे, एक अज्ञात महिला का शव मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही की।

मृतका की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उसके नाम व पते के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मृतका का विवरण:

लाल/गुलाबी रंग का फूलदार कुर्ता

गुलाबी रंग की सलवार

पास में नीले व लाल रंग की शॉल/दुपट्टा

काले बाल, मध्यम लंबाई

शरीर मध्यम कद-काठी

औसत कद, उम्र लगभग 22 वर्ष

पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी को मृतका की पहचान के संबंध में कोई जानकारी हो तो निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:

थाना चकरनगर: 9454403271

क्षेत्राधिकारी चकरनगर: 9454401447

मीडिया सेल इटावा: 7839858773

प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है। कानून और शांति व्यवस्था सामान्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button