उत्तर प्रदेशइटावा

इटावा: राजकीय सम्प्रेषण गृह से किशोरों की पलायन की घटना, मजिस्ट्रियल जांच जारी

इटावा: राजकीय सम्प्रेषण गृह से किशोरों की पलायन की घटना, मजिस्ट्रियल जांच जारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश

दिनांक: 31 जनवरी 2026

सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर ने बताया कि राजकीय सम्प्रेषण गृह (कि०) यूनिट-2, सराय एसर कचौरा रोड, इटावा में दो विचाराधीन किशोर जटाशंकर पुत्र भूरा चौहान और लव शाहू पुत्र स्व० संतोष शाहू संस्था परिसर से पलायन कर गए।

घटना दिनांक 24 जनवरी 2026 को सायं 6:05 बजे हुई, जब किशोरों ने प्रथम तल पर बने शौचालय के पास लोहे की ग्रिल तोड़कर बाउंड्रीवाल लांघा। कर्मचारियों को यह जानकारी रात्रि निरीक्षण के दौरान हुई।

तुरंत संस्था परिसर में खोजबीन की गई और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया। खोज के दौरान लव शाहू रेलवे स्टेशन, इटावा पर पकड़ में आ गया और उसे फिर से संस्था में आवासित किया गया। लेकिन जटाशंकर अभी भी लापता है।

घटना की मजिस्ट्रियल जांच जिला मजिस्ट्रेट के आदेश दिनांक 27 जनवरी 2026 के अनुपालन में जारी है।

सर्वसाधारण से अपील है कि यदि किसी के पास साक्ष्य या ब्यान हो तो वह दिनांक 7 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे तक अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button