इटावाउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक संपन्न

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) / जिला जनगणना अधिकारी द्वारा किया गया। जिला जनगणना अधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 का सम्पूर्ण कार्य मोबाइल एप एवं पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को तकनीकी रूप से सतर्क रहने तथा समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के मध्य सम्पन्न किया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नामित कर फरवरी माह के अंत तक उनका डाटा डिजिटल रूप से संधारित करना अनिवार्य होगा, जिससे जनगणना 2027 के सीएमएमएस पोर्टल पर अधिकारियों के डाटाबेस को अपलोड करने की प्रक्रिया सरल एवं त्वरित हो सके।

बैठक में उप निदेशक एवं उप मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी, लखनऊ श्रीमती दिव्या जैन द्वारा जनगणना 2027 के विषय में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर जिला जनगणना अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक एवं उप मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी लखनऊ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी रमेश चन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button