इटावाउत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश

रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

दिनांक:02 फरवरी 2026

इटावा में आज  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का तत्परता से एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button