इटावाउत्तर प्रदेश

राजकीय सम्प्रेषण गृह से किशोर के पलायन की मजिस्टीरियल जांच शुरू, 7 फरवरी तक बयान/साक्ष्य आमंत्रित

राजकीय सम्प्रेषण गृह से किशोर के पलायन की मजिस्टीरियल जांच शुरू, 7 फरवरी तक बयान/साक्ष्य आमंत्रित

रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान: इटावा,उत्तर प्रदेश

दिनांक :03 फरवरी 2026।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी, इटावा की टिप्पणी दिनांक 24 जनवरी 2026 के क्रम में प्रभारी अधीक्षक, राजकीय सम्प्रेषण गृह (कि०) यूनिट-2, सराय एसर कचौरा रोड, इटावा द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था में संवासित दो विचाराधीन किशोर संस्था परिसर से पलायन कर गए थे।

बताया गया कि पलायन करने वाले किशोरों में जटाशंकर पुत्र भूरा चौहान एवं लव शाहू पुत्र स्व० संतोष साहू शामिल हैं। दोनों किशोरों ने प्रथम तल पर निर्माणित शौचालय के पास लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर सायं लगभग 06:05 बजे बाउंड्रीवाल लांघते हुए संस्था परिसर से पलायन किया। घटना की जानकारी रात्रि निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को हुई।

सूचना मिलते ही संस्था परिसर में दोनों किशोरों की तत्काल खोजबीन कराई गई तथा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया। इस दौरान एक किशोर लव शाहू को रेलवे स्टेशन इटावा से बरामद कर पुनः संस्था में आवासित करा दिया गया, जबकि दूसरा किशोर जटाशंकर अब तक नहीं मिल सका है।

उक्त घटना की मजिस्टीरियल जांच जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश दिनांक 27 जनवरी 2026 के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है। इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास घटना से संबंधित कोई बयान, साक्ष्य अथवा जानकारी हो तो वह दिनांक 07 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक, किसी भी कार्यदिवस में सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button