इटावाउत्तर प्रदेश

जनपद इटावा में जन्म पंजीकरण की समस्या के समाधान हेतु “मिशन पंजीकरण’ एक सफल, संवेदनशील एवं अनुकरणीय प्रशासनिक पहल-

जनपद इटावा में जन्म पंजीकरण की समस्या के समाधान हेतु “मिशन पंजीकरण’ एक सफल, संवेदनशील एवं अनुकरणीय प्रशासनिक पहल-

रिपोर्ट:  विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:  इटावा, उत्तर प्रदेश

इटावा जिला कार्यक्रम अधिकारी, लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी ने बताया कि जनपद इटावा में यह तथ्य प्रकाश में आया कि जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में निर्धनतम परिवारों के अनेकानेक बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड के अभाव के कारण विद्यालयों में नामांकन नहीं हो पा रहा है जिसके निमित्त अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की एक दुरूह समस्या उनके समक्ष उत्पन्न हो रही है। उक्त समस्या को प्रभावी समयबद्ध एवं स्थायी समाधान हेतु श्री अजय कुमार गौतम, आई.ए.एस. मुख्य विकास अधिकारी, इटावा ने अपनी सुदूरवर्ती सोच के तहत दिनांक 12.08.2025 को जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सी.डी.पी.ओ.) के साथ एक समन्वयात्मक समीक्षा बैठक कर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरलीकृत करने और निश्चित समायावधि में निर्गत कराये जाने हेतु सुझाव मांगे गये। तदोपरान्त बैठक में यह कार्ययोजना निर्धारित की, कि ग्राम स्तर पर आगनवाडी कार्यकत्रियों/प्राथमिक शिक्षकों द्वारा जन्म प्रमाण पत्र से वंचित बच्चों का विवरण संकलित कर सम्बन्धित सी.डी.पी.ओ / बी.आर.सी कार्यालय में उपलब्ध कराये जायेगे। प्राप्त आवेदन पत्रों का सी डी.पी ओ/ खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अनुशीलनोपरान्त सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी/नगर निकाय को प्रेषित किए जायेंगे। खण्ड विकास अधिकारी/नगर निकाय द्वारा अभिलेखों की प्रमाणिकता के परीक्षणोपरान्त आदेशार्थ सम्बन्धित सक्षम प्राधिकारी (मजिस्ट्रेट/अधिशाषी अधिकारी-नगर निकाय) को प्रस्तुत किये जायेंगे, जिन पर (मजिस्ट्रेट / अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय) द्वारा नियमानुसार आदेश पारित कर जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/नगर निकाय कार्यालय प्रेषित कराये जायेगे, जिन्हें ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कराये जायेंगे। निर्गत जन्म प्रमाण पत्र आंगनवाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से घर-घर जाकर बच्यों के अभिभावकों को उपलब्ध कराये जायेगे। इस समन्वित एवं जनहितकारी प्रयास को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ‘मिशन पंजीकरण का नाम दिया नया। अभियान के प्रभावी संचालन एवं आ रही बाधाओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की गयीं। “जन्म प्रमाण पत्र आपके द्वार” अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप विगत 03 माह में जनपद को 2148 बच्च्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किये जा चुके है, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस पहल से लंबे समय से जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में परेशान अभिभावकों को राहत मिली है और बिना कार्यालयों के चक्कर लगाये आंगनवाड़ी कार्यकत्री/शिक्षकों के माध्यम से उनके घर पर ही बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र पहुंचाये गये। मुख्य विकास अधिकारी की इस दूरगामी पहल की जनमानस द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है। मिशन पंजीकरण अभियान’ जनपद इटावा में बाल अधिकारों की सुनिश्चितता, शैक्षिक समावेशन एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण, नवाचारी एवं अनुकरणीय प्रयास के रूप में स्थापित हो रहा है। यह अभियान प्रदेश स्तर पर एक अनूठी पहल के रूप में प्रतिविम्वित हुआ है जो आम जनमानस में शासकीय प्रक्रिया के प्रति न केवल सकारात्मक सन्देश जा रहा है अपितु शासन और प्रशासन के प्रति उनके हितों के लिए कार्य हो रहा है, का विश्वास सुदृढ हुआ है। अवशेष सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र बच्चों की पहचान, आवश्यक अभिलेखों के संकलन एवं ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किये जाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button