जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियों को लेकर पूर्व बैठक आयोजित
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे: पुणे में जनगणना 2027 के पहले चरण के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी तहसीलदारों, मुख्याधिकारियों एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना कार्य को सुचारू एवं योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करने हेतु आवश्यक प्राथमिक तैयारियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए तालुका स्तर पर आवश्यक अधिकारी-कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस बार जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी, इसलिए हाउस लिस्टिंग को सटीक एवं अद्यतन तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। घरों की सूची बनाते समय भौगोलिक सीमाओं, नई बस्तियों एवं प्रवासी परिवारों का सही विवरण दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।
साथ ही डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना, तकनीकी समस्याओं के समय पर समाधान तथा विभागीय समन्वय पर भी चर्चा की गई, ताकि जनगणना 2027 का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके।

