दिल्लीउत्तर प्रदेशप्रशासन

एआई से जुड़कर महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास संभव : विजया रहाटकर

एआई से जुड़कर महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास संभव : विजया रहाटकर

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: दिल्ली उत्तर प्रदेश

दिल्ली:नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में विजया रहाटकर ने कहा कि यदि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जोड़ा जाए तो उनका सतत विकास संभव है। महिलाओं को केवल एआई की उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि शोधकर्ता और निर्माता बनकर परिवर्तन का नेतृत्व करना चाहिए। इसके लिए एआई साक्षरता, डेटा सुरक्षा, डिजिटल नैतिकता और साइबर सुरक्षा की समझ आवश्यक है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ तथा संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (UNITAR) के सहयोग से महिला नेतृत्व और आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने महिलाओं के लिए डिजिटल समावेशन बढ़ाने, एआई आधारित अवसर उपलब्ध कराने और डीपफेक जैसे डिजिटल खतरों से सुरक्षा हेतु प्लेटफॉर्म जिम्मेदारी एवं नियामकीय हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया।

विशेषज्ञों ने क्षमता निर्माण, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और व्यावहारिक रोडमैप के माध्यम से महिलाओं को एआई आधारित वैश्विक अवसरों से जोड़ने की जरूरत बताई, जिससे उनका समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जा

सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button