
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता
स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण ट्रैकर एप, भवन निर्माण, आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों, प्रधानमंत्री मातृ- वंदना योजना, समेकित बाल संरक्षण योजना केंद्र संचालन की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों का सही वजन एवं ऊंचाई लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजना अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सेम एवं मेम बच्चों का पंजीकरण पोषण ट्रेकर एप पर हों। कोई भी बच्चा छूटे नही। मैदानी अमले को यह भी निर्देश दिए गये कि आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों अंतर्गत फाउन्डेशन लर्निंग प्राप्त हों।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ- वंदना योजना एवं पोषण ट्रैकर के संकेतकों में एफआरएस, आभा आईडी आपार आई डी में प्रगति के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को भर्ती किये जाने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारी को सेम बच्चों एवं चिकित्सकीय जटिलता वाले बच्चों को एनआरसी में भर्ती करवाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में पोषण आहार वितरण निर्बाध गति से हो इस हेतु स्वयं सहायता समूह से समन्वय कर शत – प्रतिशत पोषण आहार वितरण किया जाना सुनिष्चित करें। पूरक पोषण आहार एवं गर्म पका भोजन की एंट्री पोषण ट्रैकर एप में की जाए। आगामी 15 दिवस में समस्त परियोजना अधिकारियों को प्रधानमंत्री मातृ- वंदना योजना की प्रगति शत प्रतिशत किये जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पांडेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष द्विवेदी एवं समस्त परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर उपस्थित रहे।


