
युवा संगम कार्यक्रम अन्तर्गत रोजगार मेले में 112 युवाओं को मिला रोजगार
रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज .युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में गुरू वशिष्ठ आई.टी.आई. मऊगंज में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 158 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 10 कंपनियों ने 112 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल कंपनी सीआईआई-एमसीसी गुजरात में 21, आमधनी बजाज ऑटो लि.मि. चाकन औरंगाबाद में 14, आमधनी धूत ट्रान्समिशन लिमि. पुणे में 4, डी एण्ड एच सेचरॉन इंदौर में 5, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार (म.प्र.) में 15, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 9, सिटी कार प्रा. लि. सतना में 11, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा में 14, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा में 7 तथा एससीएन ग्लोबल प्रा. लि. दिल्ली में 12 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये।


