प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सी.एम. हेल्पअलाईन की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में गति लाएं - कलेक्टर

सी.एम. हेल्पअलाईन की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

  1. आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में गति लाएं – कलेक्टर

संकल्प से समाधान अभियान का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान : मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने समय सीमा बैठक में सीएम हेल्पहलाईन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण और गुणवत्ता्पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के 500 एवं 1000 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों और नॉन अटेंड शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करें। उन्होंने संकल्प से समाधान योजना अंतर्गत जिले की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। विभिन्न विभागों की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति तथा आमजन तक योजनाओं का लाभ सभी विभागों द्वारा अधिकतम पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग की टांटयामामा और भगवान बिरसामुंडा स्वरोजगार युवाओं के लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को दिये। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक पुराने लंबित जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र वाले प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम संबंधित बीएमओ, जनपद पंचायतों के सीइओ के साथ समन्वय कर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा इसमें प्रगति लायें। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन,फार्मर रजिस्ट्री,किसानों के ई-केवयासी, खसरे में आधार लिंकिंग आदि प्रकरणों पर तहसीलवार चर्चा के दौरान शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा राजस्व वसूली, भू-अर्जन, भूमि आवंटन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के लिये आरसीएमएस में प्रतिदिवस दर्ज होने वाले प्रकरणों से अधिक का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों दिये। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय,एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता, संयुक्त कलेक्टर ए पी द्विवेदी,डिप्टी कलेक्टर पवन गुरैया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button