प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर की अध्यक्षता में टीकाकरण की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में टीकाकरण की समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में टीकाकरण की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीके लगाए जाते हैं जो बाल्यकालीन बीमारियों से बचाव एवं बाल्य मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक सिद्ध हुए हैं। जिले में 19 से 25 फरवरी तक विशेष कैच अप टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जो भी बच्चे किन्हीं कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए हैं उन्हें टीकाकृत किया जाएगा। इसी क्रम में जिले में दस्तक अभियान 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है जिसमें 5 वर्ष तक के रजिस्टर्ड बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी साथ ही अल्परक्तता वाले बच्चों की पहचान कर उनका प्रबंधन किया जाएगा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी महत्वपूर्ण कार्यों में तत्परता बरतें तथा मैदानी अमला पूरी संवेदनशीलता से अभियान का संचालन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button