सहायक कोषालय अधिकारी को तीन दिन मऊगंज में कार्य संपादन के निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन ने रीवा में पदस्थ सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पराज सिंह को नवगठित मऊगंज जिले के कोषालय में सप्ताह में तीन दिन कार्य संपादन के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि श्री सिंह प्रति बुधवार, गुरूवार व शुक्रवार तथा आवश्यकता होने पर अन्य तिथियों में भी कोषालय मऊगंज के कार्यों का संपादन करेंगे तथा कलेक्टर द्वारा सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे
।


