
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पुणे इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाई गई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे – हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती विद्यानगर स्थित पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पुणे इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. हुलगेश चलवादी एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट रेणुका चलवादी (शिर्के) के हस्ते छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के जयघोष लगाए।
इस कार्यक्रम में प्रा. स्मिता लोंढे, सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल शिर्के, नम्रता गावडे, ज्योति मोरे, स्नेहल देवतळे, विजया गुडेकर, दिक्षिता सोनवणे सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


