झारखंडअपराध

पलामू में मॉब लिंचिंग: चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम

पलामू में मॉब लिंचिंग: चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:पलामू झारखंड

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोकरसा गांव निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार की शनिवार रात ग्रामीणों ने कथित तौर पर चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई कर दी। अस्पतालपलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोकरसा गांव निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार की शनिवार रात ग्रामीणों ने कथित तौर पर चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

 

पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि कोकरसा गांव के तेलियाही टोले में कुछ ग्रामीण एक युवक को चोरी के आरोप में पीट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पवन कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button