इटावा (UP) :मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने बताया कि दिब्यांगजनों को कृतिम अंग/ सहायक उपकरण प्रदान किये जाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु विकास खण्ड स्तर पर शिविरों को आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया विकास खण्ड बढ़पुरा में दि. 10 व 13 सितम्बर को, विकास खण्ड जसवन्तनगर में दि. 14 ,15 सितम्बर को, विकास खण्ड महेबा में दि0 16,17 सितम्बर को, विकास खण्ड सैफर्इ में दि0 18 व 20 सितम्बर को, विकास खण्ड चकरनगर में दि. 21,22 सितम्बर को, विकास खण्ड बसरेहर में दि. 23,24 सितम्बर को, विकास खण्ड ताखा में दि. 25 व 27 सितम्बर को एवं विकास खण्ड भरथना में दि0 28,29 सितम्बर 2021 को प्रात: 11.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक शिविरों को आयोजन किया जायेगा।
मुख्य विकास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त येाजनार्न्तगत दिब्यांगजनेां का चिन्हांकन कराने हुए समस्त दिब्यांगजनों के आय ,जाति ,दिब्यांग प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ,1 नवीन फोटो आदि औपचारिकताएं पूर्ण कर सभी आवेदन पत्रों को शिविर में जमा कराना कराना सुनिश्चित करे।



