इटावाउत्तर प्रदेश

आगामी विधान सामान्य निर्वाचन 2022 में .ष्टिगत मतदेय स्थलों का सभ्भाजन 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ के आधार पर किया

इटावा (वि.स.प्रतिनिधी ):
आगामी विधान सामान्य निर्वाचन 2022 में .ष्टिगत मतदेय स्थलों का सभ्भाजन 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ के आधार पर किया गया। मतदेय स्थल मतदान क्षेत्र से बाहर है, मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए 02 किमी से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है सत्यापन के दौरान उक्त बिन्दुओं पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

उक्त उद्गार जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलक्टेट सभागार में आयेाजित मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में आयोजित बैठक में व्यक्त कियेेे। मा. विधायक/ राजनैतिक दलों व जन सामान्य के अध्यक्षों द्वारा मतदेय स्थलों के संबंध में जो सुझाव प्राप्त हुए उन सुझावों की संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जांच के उपरान्त अपनी आख्या प्रस्तुत की गयी। जिस पर सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें स्वीकृत हेतु निर्वाचन आयेाग को भेजे जायेगे।

अपर जिलाधिकारी वि.रा. जय प्रकाश ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 199. जसवन्तनगर में पूर्व में 448 मतदेय स्थल थें अब 32 बढ़ाये गये है इस प्रकार कुल 480 हो गये विधान सभा क्षेत्र 200. इटावा में पूर्व में 430 मतदेय स्थल थे 14 बढ़ाये गये अब 444 हो गये विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 201.भरथना ;अ.जा. में पूर्व में 483 मतदेय स्थल थे,27 बढ़ाये गये अब 510 मतदेय स्थल हो गये।

इस अवसर पर विधायिका भरथना सावित्री कठेरिया,मा0 विधायक सदर प्रतिनिधि ,हरि नारायन बाजपेयी,मा. विधायक जसवन्तनगर प्रतिनिधि कर्मराज यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विक्रम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष समाजवार्दी पार्टी गोपाल यादव,विक्रम अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा,महासचिव समाजवादी पाटी चन्दन सिंह बघेल, सदस्य जिला कमेटी सीपीआरओ ,एम प्रेम शंकर यादव, विधान सभा अध्यक्ष सदर बसपा नीरज जाटव,पल्लव दुबे अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी,के विनोद जाटव बसपा मुख्य सेक्टर प्रभारी कानपुर मण्डल, उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी भरथना हेम सिंह, उप जिलाधिकारी सैफाई नहने राम, उप जिलाधिकारी जसवन्तनगर नन्द प्रकाश मौर्य, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button