प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

एमपी ट्रांसको रीवा में मनाया गया लाइनमैन दिवस एमडी ने किया लाइन स्टाफ के साहस व समर्पण को नमन

एमपी ट्रांसको रीवा में मनाया गया लाइनमैन दिवस एमडी ने किया लाइन स्टाफ के साहस व समर्पण को नमन

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान;रीवा मध्य प्रदेश

रीवा .मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लाइनमैन दिवस के अवसर पर रीवा सहित पूरे प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस मुख्यालयों में लाइनमैनों के समर्पण, निष्ठा और मेहनत के लिए उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। रीवा में ट्रांसको प्रबंधन द्वारा सतना से विशेष तौर पर नियुक्त किए गए अधीक्षण अभियंता एमपी पटेल ने प्रबंध संचालक सुनील तिवारी के संदेश का वाचन कर लाईनमैनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर लाइनमैनों ने कंपनी की जीरो एक्सीडेंट पालिसी के तहत सुरक्षा की शपथ ली एवं अपने अनुभव साझा किये।

एम पी ट्रांसको परिसर गोड़हर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 32 लाइन कर्मियों को तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कंपनी द्वारा उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। इस अवसर पर रामप्रकाश सिंह, रमेश द्विवेदी, अनिल केवट, अरूण पटेल, संजय सिंह, रामलखन कुम्हार, अर्पित तिवारी, संदीप त्रिपाठी, धर्मेन्द्र पटेल, रजवेश पटेल, सनित सौंधिया, समरजीत सिंह, सुरेश पटेल, रामनारायण कुशवाहा, सूरज त्रिपाठी, काशी प्रसाद शुक्ला, मनोज मिश्रा प्रदीप पटेल सहित अन्य को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सहायक अभियंता अजय चौरसिया एवं कनिष्क सिंह ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button