
विशेष अभियान में 73 हजार रुपये का चालान
रिपोर्ट : कुणाल किशोर,
स्थान; सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी। शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 73 हजार रुपये का चालान काटा। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, कागजात नहीं होना, तीन सवारी बैठाना, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना और सीट बेल्ट नहीं लगाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को लेकर समय-समय पर ऐसे चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं, ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सभी जरूरी कागजात साथ रखें।



